फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड नियमों का पालन अनिवार्य, केस लगे तभी कोर्ट आएं अधिवक्ता - हाईकोर्ट

Sat, 10 Jul 2021 09:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • हाईकोर्ट में खुली अदालत में सुनवाई की गाइड लाइन जारी
  • टीका लगवा चुके वकील ही कोर्ट परिसर में आ सकते हैं, वर्चुअल सुनवाई की भी सुविधा उपलब्ध
विज्ञापन
allahabad high court - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट में 14 जुलाई से खुली अदालत में सुनवाई की गाइड लाइन जारी कर दी गई है। इसके साथ ही वर्चुअल सुनवाई जारी रखने का फैसला न्यायमूर्तियों की कमेटी ने लिया है। वर्चुअल सुनवाई की महानिबंधक कार्यालय को पूर्व सूचना देनी होगी। महानिबंधक द्वारा जारी गाइड लाइन में कहा गया है कि कोर्ट परिसर में उन्हीं वकीलों को प्रवेश दिया जाएगा जिनके मुकदमे लगे होंगे और वह वैक्सीन लगवा चुके हों। प्रवेश के समय वैक्सीन प्रमाणपत्र दिखाना होगा। प्रमाणपत्र नहीं दिखाया और विरोध किया तो खुली अदालत में सुनवाई योजना स्थगित की जा सकती है।
विज्ञापन


कोर्ट परिसर में सभी को मास्क लगाना  अनिवार्य होगा। तथा सामाजिक, शारीरिक दूरी बनाए रखने के नियमों का पालन करना होगा। कोर्ट रूम में 10 से अधिक अधिवक्ता एक साथ नहीं रहेंगे। गाउन न पहनने की छूट होगी। पान, तंबाकू, गुटका आदि खाकर परिसर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। परिसर में थूकने पर दंडात्मक कार्रवाई होगी। समय समय पर परिसर, दरवाजे आदि का सैनिटाइजेशन किया जाएगा। शहर में लगातार तीन दिनों तक 50 से अधिक संक्रमित मिले तो खुली अदालत में सुनवाई खुद स्थगित हो जाएगी। अभी वकीलों के चेंबर बंद रहेंगे। व्यवस्था सफल रहा तो चेंबर खोले जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें