जिला कचहरी में हृदय गति रुकने से अपर जिला शासकीय अधिवक्ता भानु प्रताप सिंह की मौत हो गई। तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से हर कोई हाथप्रभ है। वह मूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले थे।
जिला कचहरी के कोर्ट नंबर-9 में तैनात अपर जिला शासकीय अधिवक्ता (एडीजीसी) भानु प्रताप सिंह का मंगलवार दोपहर कोर्ट में अचानक हार्ट अटैक आने से निधन हो गया। उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
भानु प्रताप सिंह मूल रूप से आजमगढ़ के निवासी थे। घटना के समय उनके परिवार के सदस्य प्रयागराज में मौजूद नहीं थे। सूचना मिलने के बाद परिजन प्रयागराज के लिए रवाना हो गए हैं।
फिलहाल उनका शव बेली अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है। अधिवक्ताओं और न्यायिक अधिकारियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।