उधमपुर समेत पांच जोड़ी ट्रेनों में जुड़ेंगे एसी थ्री के अतिरिक्त कोच
प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे ने अपनी प्रमुख ट्रेनों में एसी थ्री के अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया है। अगले वर्ष एक जनवरी को रेलवे द्वारा 22431/22432 प्रयागराज-उधमपुर एक्सप्रेस समेत पांच जोड़ी ट्रेनों में एसी थ्री के अतिरिक्त कोच अस्थाई रूप से लगा दिए जाएंगे। एनसीआर के सीपीआरओ डा. शिवम शर्मा ने बताया कि उधमपुर एक्सप्रेस के अलावा 14116/14115 प्रयागराज-डा. अंबेडकरनगर एक्सप्रेस, 12275/12276 प्रयागराज-नई दिल्ली हमसफर, 04151/04152 कानपुर-लोकमान्य तिलक, 22437/22438 आनंद विहार-प्रयागराज हमसफर एक्सप्रेस में एक जनवरी 22 से एसी थ्री के एक-एक अतिरिक्त कोच लगा दिए जाएंगे। ब्यूरो