फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग को धर्म से नहीं, स्वास्थ्य से जोड़ें

Sun, 07 May 2017 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद।
विज्ञापन
अपनी सौहार्द यात्रा के क्रम में शनिवार को इलाहाबाद पहुंचे ऑल इंडिया इमाम आर्गनाइजेशन के अध्यक्ष डॉ उमैर अहमद इलियासी ने कई कार्यक्रमों में शिरकत की। इस दौरान वे योग शिविर में शामिल हुए तो बड़े हनुमान मंदिर में जाकर आरती भी की। विभिन्न धर्म गुरुओं से मुलाकात के बाद उन्होंने सर्वधर्म सद्भाव पर जोर दिया।
विज्ञापन


देश भर में सौहार्द कायम करने के मकसद से निकले डॉ. उमैर अहमद इलियासी खुसरो बाग में आयोजित योग शिविर में पहुंचे। मुस्लिम महिलाओं को योग करते देखा और उनकी सराहना की। कहा कि योग को धर्म से नहीं, वरन स्वास्थ्य से जोड़ कर देखना चाहिए। संगमनगरी की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने सद्भाव का ऐसा मंजर पहले नहीं देखा है। इलियासी ने सोसायटी फॉर एजुकेशन वेलफेयर अवेयरनेस (सेवा) के सचिव योग गुरु डॉ. मुंतजिर रिजवी की सराहना की।

बाद में वे बंधवा स्थित बड़े हनुमान मंदिर पहुंचे। यहां अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि से मुलाकात के दौरान उन्होंने मंदिर में आरती करने की इच्छा जताई, जिसे गिरि ने स्वीकार किया। आरती करने के बाद इलियासी अंदावा स्थित ऋषभ देव तपस्थली पहुंचे। यहां उन्होंने विमल जैन से भेंट की। इस क्रम में इलियासी डायोसिस ऑफ लखनऊ के बिशप पीटर बलदेव, गुरुद्वारा खुल्दाबाद में गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष सरदार जोगेंद्र सिंह, रोशन बाग स्थित बड़ी मीनार मस्जिद और चौक स्थित जामामस्जिद के कारी मकबूल से भी मिले। बाद में वे मदरसा सैयद सरांवा स्थित मदरसा पहुंचे और अबू मियां से मुलाकात की। सौहार्द यात्रा का संयोजन संयोजक इसरार उल्ला ने किया। इस अवसर पर आचार्य शांतुन, पवन श्रीवास्तव, सुरेश श्रीवास्तव, अमित आलोक पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


डॉ.उमैर अहमद इलियासी ने भारतीयता की मजबूती के लिए धर्म गुरुओं की कमेटी बनाले की बात कही। उन्होंने कहा कि वे लोकेश मुनि, श्रीश्री रविशंकर, जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद के साथ मिलकर कार्य कर रहे हैं। सर्वधर्म गुरुओं की कमेटी बनने से देश में आपसी भाईचारा मजबूत होगा।


देश के 25 करोड़ मुसलमान ही पाक को मिटाने के लिए काफी हैं। पाक का जिस तरह का रवैया है, उसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। ऑल इंडिया इमाम आर्गनाइजेशन के अध्यक्ष डॉ उमैर अहमद इलियासी ने संवाददाताओं से बातचीत में तीन तलाक को गलत बताया। उन्होंने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की वकालत की। राम मंदिर मुद्दे पर कहा कि सर्वोच्च न्यायालय का सुझाव सराहनीय है। इसके लिए पहल की जानी चाहिए।

इलियासी ने कश्मीर में सैनिकों पर पत्थर मारने की घटनाओं को दुखद बताया। कहा, जिन बच्चों के हाथों में पत्थर पकड़ाए गए हैं, उन हाथों में कलम होनी चाहिए। उन्होंने दो टूक कहा कि अलगाववादी पाकिस्तान चले जाएं। देश में रहकर अलगाववाद न फैलाएं। तीन तलाक के मसले पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि तलाक के नाम पर औरतों के साथ अन्याय हो रहा है। सरकार ने पहल की है, हमें भी सोचना चाहिए। इसके लिए जुलाई के पहले सप्ताह में इमामों की बैठक बुलाई है। जिसमें इस बाबत निर्णय लिया जाएगा।

मुख्य इमाम ने राममंदिर पर भी अपनी बात रखी। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश की सराहना की और कहा कि मामले को हल करने के लिए दोनों पक्षों के धर्मगुरुओं को आपस में चर्चा करनी चाहिए। डॉ. इलियास ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किए जाने और गोहत्या पर कड़े कानून बनाने की वकालत की। साथ ही कहा कि स्लाटर हाउस बंद होने से बेरोजगार लोगों की मदद की जानी चाहिए। अजान मसले पर भी बोले। कहा कि अजान ईश्वर की तारीफ के लिए है। इससे अनजान लोग ही इसकी मुखालफत करते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें