फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adani News : अदाणी समूह के शेयर में गिरावट जारी, प्रयागराज में निवेशकों को लंबा नुकसान

Fri, 03 Feb 2023 05:21 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

गौतम अदाणी समूह और हिंडनबर्ग विवाद की वजह से अदाणी समूह के शेयरों में गिरावट का सिलसिला बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। हालांकि निफ्टी और सेंसेक्स पर इसका ज्यादा असर नहीं पड़ा, लेकिन जिन लोगों के पास अदाणी समूह के शेयर थे, उन्हें काफी नुकसान हुआ।
विज्ञापन
Gautam Adani - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौतम अदाणी समूह और हिंडनबर्ग विवाद की वजह से अदाणी समूह के शेयरों में गिरावट का सिलसिला बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। हालांकि निफ्टी और सेंसेक्स पर इसका ज्यादा असर नहीं पड़ा, लेकिन जिन लोगों के पास अदाणी समूह के शेयर थे, उन्हें काफी नुकसान हुआ। एक अनुमान के मुताबिक सिर्फ प्रयागराज में ही अदाणी समूह के शेयर में आई गिरावट की वजह से निवेशकों के तकरीबन 50 करोड़ रुपये डूब गए। बाजार के जानकारों का कहना है कि अदाणी समूह के शेयर में अभी और गिरावट आ सकती है। उधर अदाणी समूह की वजह से एलआईसी के भी शेयर रेंगते नजर आए।

विज्ञापन


सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी के अदाणी समूह के बांड और इक्विटी में 36 हजार करोड़ से ज्यादा रुपये लगे हैं। उधर, हिंडनबर्ग विवाद की वजह से अदाणी समूह ने बुधवार को 20 हजार करोड़ रुपये के अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (एफपीओ) को वापस लेने और निवेशकों का पैसा लौटाने की घोषणा की थी। उसके अगले दिन यानी बृहस्पतिवार को अदाणी ग्रुप के सभी शेयर में काफी गिरावट आ गई। अदाणी इंटरप्राइजेज का शेयर बृहस्पतिवार को 25 प्रतिशत टूट गया।

अदाणी गैस का भी शेयर 20 प्रतिशत तक गिरा। इस समूह के कई अन्य शेयर भी काफी गिरे। शेयर बाजार के जानकार अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि समूह की अन्य कंपनियों का प्रदर्शन भी कमजोर रहा। अदाणी पोर्ट्स, अदाणी ट्रांसमिशन, अदाणी ग्रीन एनर्जी, अदाणी विल्मर, एनडीटीवी, अदाणी पॉवर आदि के शेयर पांच से 15 प्रतिशत तक गिरे। निश्चित ही एक बड़ी कंपनी के शेयर गिरने का प्रयागराज में काफी असर पड़ा। अनुमान है कि सिर्फ प्रयागराज में ही निवेशकों को 50 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा का झटका लगा होगा।

निवेशक राजीव वाष्र्णेय ने बताया कि अदाणी के शेयर गिरने की उम्मीद उन्होंने नहीं की थी। शेयर गिरने से घाटा हुआ है। इसी तरह एक अन्य निवेशक अरुण कुमार ने कहा कि अदाणी के शेयर आम लोगों के मुकाबले बड़े संस्थानों एवं कंपनियों के पास ज्यादा है। इस वजह से अभी नुकसान का आंकलन कर पाना मुश्किल है। यह बात सही है कि एलआईसी को बड़ी चोट पहुंची है।
विज्ञापन

17517 पर सुबह खुला निफ्टी, 17610 पर हुआ बंद

वहीं दूसरी ओर शेयर बाजार अच्छा ही रहा। बृहस्पतिवार को निफ्टी 17517 पर खुला जो उच्चतम 17653 पर गया। इस दौरान न्यूनतम 17445 पर भी निफ्टी पहुंचा। बाद में वह 17610 पर बंद हुआ। वहीं सेंसेक्स सुबह 59459 पर खुला जो न्यूनतम 59215 एवं उच्चतम 60007 तक गया। बाजार बंद होने पर सेंसेक्स 59932 पर था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें