पुलिस चौकी एडीए से करीब पांच सौ मीटर दूर मानस विहार अपार्टमेंट में देह व्यापार की गतिविधियां संचालित हो रही थीं। इसमें लापरवाही बरतने पर चौकी प्रभारी एडीए लेखपाल सिंह को पुलिस लाइन भेज दिया गया है।
पुलिस चौकी एडीए से करीब पांच सौ मीटर दूर मानस विहार अपार्टमेंट में देह व्यापार की गतिविधियां संचालित हो रही थीं। इसमें लापरवाही बरतने पर चौकी प्रभारी एडीए लेखपाल सिंह को पुलिस लाइन भेज दिया गया है।
विज्ञापन
बीते 25 सितंबर को घूरपुर के चंपतपुर निवासी आभूषण कारोबारी भूपेंद्र सोनी की अपार्टमेंट में मौत हुई थी। नैनी पुलिस ने मामले का खुलासा किया तो वजह रैकेट संचालित करने वाले सामने आए। इस मामले में दो युवक और तीन युवतियों को जेल भेजा गया था। पुलिस अधिकारियों की जांच में पता चला कि यहां लंबे समय से देह व्यापार का धंधा चल रहा था। चौकी प्रभारी को इसकी जानकारी नहीं थी। इसे कार्य में लापरवाही मानते हुए उन्हें चौकी से हटाया गया।
पूर्व में भी सामने आई लापरवाही
इस घटना में पकड़ी गई महिला को 2023 में भी इसी अपार्टमेंट से नैनी पुलिस ने पकड़ा था। वह कुछ माह पहले ही जमानत पर छूटकर आई थी। उसने फिर से उसी कमरों में देह व्यापार शुरू कर दिया था, जिसकी चौकी प्रभारी को जानकारी नहीं थी। कुछ दिन पहले पीएसी कॉलोनी में झूला संचालन के लिए सुविधा शुल्क की ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल हुई थी। तब नैनी चौकी कस्बा प्रभारी को भी हटाया गया था।
विज्ञापन
सहायक पुलिस आयुक्त करछना कुंजलता ने बताया कि क्षेत्र में हो रही गतिविधियों की जानकारी न होने और अपार्टमेंट की घटना में लापरवाही बरतने के मामले में चौकी प्रभारी को निलंबित किया गया है।