सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करछना का शुक्रवार को एडी हेल्थ राकेश शर्मा ने निरीक्षण किया। उन्होंने लैब में साफ-सफाई और अन्य जरूरी जांचों को करने के निर्देश दिए। पीएचसी बरांव का निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य कर्मियों को कार्य करने में दिक्कत हो रही है। वहीं सीलन के कारण दवाई भी खराब हो जाती हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर वाईपी सिंह ने बताया कि एडी हेल्थ ने स्वास्थ्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की जांच के दौरान उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को अपडेट करने के जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने राज्य की टीम आने के पहले इसकी गुणवत्ता को और अपग्रेड करने की बात कही।