Act of goon act on dead student leader
मृत छात्र पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई
प्रयागराज। कर्नलगंज पुलिस ने मृत छात्र पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई कर दी। घर पर इस संबंध में नोटिस पहुंचा तो परिजन स्तब्ध रह गए। जार्जटाउन निवासी रोहित शुक्ला को 15 अप्रैल 2019 को पीसीबी हॉस्टल के भीतर गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। एक दिन पहले कर्नलगंज पुलिस ने 34 लोगों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जिनमें एक नाम रोहित का भी है। उसके पिता भोला शुक्ला का कहना है कि पुलिस उनके परिवार को जानबूझकर परेशान कर रही है। उधर कर्नलगंज पुलिस इस मामले में गोलमोल जवाब देती रही। उसका कहना था कि जिला प्रशासन से 2019 से लेकर अब तक की गई कार्रवाई का ब्यौरा मांगा गया था। संभवत: इसी सूची के आधार पर नोटिस जारी किया गया।