प्रयागराज। कोरोना वायरस के संदिग्धों की संख्या बढ़ने पर तहसील स्तर पर क्वारंटीन करने की रणनीति बनाई गई है। इसके लिए हर तहसील में पंचायत भवन समेत अन्य सरकारी कार्यालयों में व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा 10-10 गेस्ट हाउस भी चिह्नित करने के लिए कहा गया है। ताकि, जरूरत पड़ने पर उनमें भी संदिग्धों को रखा जा सके। प्रयागराज के अलावा सटे जिलों वाराणसी, प्रतापगढ़, कौशाम्बी आदि जिलों में भी कोरोना के पॉजिटिव पाए गए हैं। प्रयागराज के अलावा प्रताप के तीन तथा कौशाम्बी में पॉजिटिव पाए गए मरीज को यहीं के कोटावा स्थित अस्पताल में रखा गया है। इनमें से एक की तबीयत खराब बताई जा रही है। इसके अलावा 14 मार्च के बाद जिले में विदेश से आने वालों की संख्या 900 से अधिक है। वहीं हजारों लोग दूसरे प्रदेश तथा जिलों से आए हैं। इनमें बड़ी संख्या में लोगों को गांव के आसपास के स्कूलों, सरकारी स्कूलों में क्वारंटीन किया गया है। मुश्किल यह कि विदेश से या बाहर से आने वालों की संख्या अब भी बढ़ रही है। अभी कोई संक्रिमित व्यक्ति सामने नहीं आया है लेकिन खतरे को देखते को देखते तहसील स्तर पर 10-10 गेस्ट हाउस भी चिह्नित करने का निर्देश दिया गया है। इनमें संदिग्धों को रखा जाएगा। ऐसे में गेस्ट हाउसों में मानक के अनुरूप अन्य तैयारी के लिए भी कहा गया है। 000 राहत ः पॉजिटिव पाए गए इंडोनेशियाई नागकिर की तबीयत ठीक 0 प्रयागराज में मरकज में शामिल एक इंडोनेशियाई नागरिक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उसे कोटवा स्थित विशेष अस्पताल में रखा गया है। राहत की बात यह है कि उसकी तबीयत ठीक है। सिटी मजिस्ट्रेट रजनीश कुमार मिश्र का कहना है कि उसमें कोरोना संक्रमित होने के कोई भी लक्षण नहीं दिख रहे। इसके अलावा मुसाफिर खाना में उसके साथ रहने वाले अन्य 36 लोगों में भी इसके लक्षण नहीं दिख रहे। ऐसे में इनके माध्यम से संक्रमण फैलने का खतरा कम है।