फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बहनों की पिटाई के मामले की जांच करने गांव पहुंचे एसीपी

Thu, 27 Jul 2023 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
उतरांव थाने में चार बहनों की पिटाई के मामले की जांच करने के लिए हंडिया एसीपी बुधवार को पीड़िताओं के गांव बसगीत बाजार पहुंचे। वहां उन्होंने पास पड़ाेस में रहने वाले कुछ लोगों के बयान भी लिए। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया लड़कियों द्वारा पुलिस पर लगाया गया निर्वस्त्र कर पीटने का आरोप सही नहीं है। आगे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

एसीपी सुधीर कुमार ने बुधवार को मामले में बयान लेने के लिए पीड़िताओं को भी हंडिया थाने बुलाया था। थाने में उनके बयान दर्ज किए गए साथ ही एसीपी ने उनके गांव जाकर पड़ोसियों से पूछताछ भी की।
बता दें कि मंगलवार को चारों बहनें मामले की शिकायत लेकर लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के पास पहुंची थीं। मुुख्यमंत्री ने मामले में त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया था। इसके अलावा चारों बहनों ने मानवाधिकार व महिला आयोग से भी शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें