फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रतापगढ़ में घर में सो रहे दंपती पर फेंका तेजाब, गंभीर रूप से झुलसे पति-पत्नी प्रयागराज रेफर

Wed, 27 Jan 2021 11:17 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
विज्ञापन
तेजाब हमले में झुलसे हुए - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में घर में सो रहे दंपती पर मंगलवार की रात बदमाशों ने तेजाब से हमला कर दिया। हमले में दंपती गंभीर रूप से झुलस गए। दंपती को झुलसी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां से दोनों को प्रयागराज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


जेठवारा थाना के भोगापुर गांव में अमरजीत पुत्र सोभई गौतम अपनी पत्नी रेनू के साथ घर में सो रहा था। मंगलवार की देर रात दंपती पर अज्ञात बदमाशों ने तेजाब फेंक दिया और फरार हो गए। 

इससे दंपती गंभीर रूप से झुलस गए। पति-पत्नी को गंभीर हालत में प्रयागराज रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। फिलहाल बदमाशों की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें