फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: नामजद विपिन के मुकदमे में गवाह था अच्युत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के छात्र अच्युत त्रिपाठी की मौत के मामले में मेजा पुलिस ने होटल संचालक शिवम मिश्रा व उसके साथी विपिन उपाध्याय, अजय पांडेय और साेनू भभया के खिलाफ आत्महत्या के उकसाने का केस दर्ज किया है। मृतक के बड़े भाई जनार्दन त्रिपाठी ने बताया कि करीब दो माह पहले ही विपिन उपाध्याय उर्फ मोलू पंडित से छोटे भाई की दोस्ती हुई थी।
जनार्दन त्रिपाठी ने बताया कि छोटे अच्युत त्रिपाठी की मौत की जानकारी पाकर मंगलवार सुबह अपने भाई हरिकेश समेत अन्य के संग कोहड़ार पुलिस चौकी पर पहुंचे। मंगलवार दिनभर अच्युत के हत्या का आरोप लगता रहा। लेकिन, शाम जब डाक्टरों ने शव का पोस्टमार्टम किया तो उसमें आत्महत्या की बात सामने आई। पुलिस ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद जनार्दन त्रिपाठी ने मेजा थाने में पुलिस को तहरीर देते हुए चार के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने व साक्ष्य मिटाने आदि धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस की जांच में पता चला है कि एक मुकदमे में अच्युत गवाह था। ऐसे में संदेह है कि गवाही को लेकर ही घटना को अंजाम दिया गया हो। बहरहाल, आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मामले का खुलासा होगा।
विज्ञापन



बनाया जा रहा था मानसिक दबाव

भाई जनार्दन ने बताया कि विपिन व अजय पांडेय इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पहले पढ़ाई करते थे, जिस कारण अच्युत उनको जानता था, लेकिन दोस्ती नहीं थी। विपिन उपाध्याय के खिलाफ कोई मामला दर्ज है, जिसमें अच्युत गवाह था। पता चला है कि करीब दो माह पहले विपिन ने छोटे भाई से दोस्ती की थी। आरोप लगाया कि विपिन नहीं चाहता था कि अच्युत उसके खिलाफ गवाही दे, इसलिए उस पर दबाव बना रहा था। होटल में लाने के बाद भी विपिन व अजय ने उस पर मानसिक दबाव बनाया। इतना प्रताड़ित किया कि उसने आत्महत्या कर ली। इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।


पढ़ने में था तेज, एक दिन पहले दी थी परीक्षा
अच्युत तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके दोस्तों ने बताया कि वह पढ़ने लिखने में तेज था। हाल ही में उसने नेट की परीक्षा क्वालीफाई की थी। इसके अलावा सोमवार को उसने इविवि में परीक्षा दी थी। पिछले कई दिन से व्हाट्सएप पर वह स्टेट्स भी लगा रहा है, जिसमें वह बहुत खुश दिख रहा है। उसके साथ जरूर कुछ गलत हुआ है।
विज्ञापन



मोबाइल से खुलेगा राज

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने अच्युत का मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया है। भाई ने बताया कि आखिरी बार अच्युत ने अपने ही मोबाइल से प्रत्यूष को मैसेज भेजा था। पुलिस अफसरों ने बताया कि मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें