प्रतापगढ़ के कुंडा में 17 नवंबर से शुरू होने जा रही बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीराम कथा से पहले सियासत और अध्यात्म का अनूठा संगम देखने को मिला है। दिल्ली से चार्टर्ड प्लेन से प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री का स्वागत करने खुद कथा के आयोजक एवं कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’ पहुंचे।
विज्ञापन
प्रयागराज एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद खास नजारा देखने को मिला, जब राजा भैया खुद गाड़ी की ड्राइवर सीट पर बैठे और अपनी कार से धीरेंद्र शास्त्री को लेकर कुंडा के लिए रवाना हुए।
श्रीराम कथा को लेकर क्षेत्र के संतों, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। एयरपोर्ट पर बाबा बागेश्वर के साथ हनुमान गढ़ी अयोध्या के महंत राजू दास भी थे। इस अवसर पर भाजपा नेता अशोक सिंह शामिल रहे।