फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : प्रेमिका का गला रेतने वाला आरोपी गिरफ्तार, पड़ोसी पर भी किया था जानलेवा हमला

Mon, 11 Nov 2024 12:26 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नैनी (प्रयागराज)

सार

कौंधियारा थाना क्षेत्र के देवरा गांव की रेनू पांडेय (38) प्रयागराज शहर में साड़ी की दुकान में काम करती हैं। वह शादीशुदा हैं। काम के दौरान रेनू की पहचान राकेश पटेल (38) पुत्र सिरवत नारायण निवासी सपहा थाना घूरपुर से हुई।
विज्ञापन
गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनी थाना क्षेत्र के डभांव गांव में शनिवार रात कहासुनी के बाद अपनी प्रेमिका का गला रेतने वाले आरोपी युवक को नैनी पुलिस ने सोमवार भोर में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बीच बचाव में आये पड़ोसी पर भी जानलेवा हमला किया था। घायल दोनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। 

विज्ञापन


कौंधियारा थाना क्षेत्र के देवरा गांव की रेनू पांडेय (38) प्रयागराज शहर में साड़ी की दुकान में काम करती हैं। वह शादीशुदा हैं। काम के दौरान रेनू की पहचान राकेश पटेल (38) पुत्र सिरवत नारायण निवासी सपहा थाना घूरपुर से हुई। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं और दो माह पहले राकेश ने रेनू को नैनी के डंभाव स्थित रवि पटेल के घर में किराए का कमरा दिला दिया। तभी से रेनू यहीं रहने लगी थी।

शनिवार देर रात राकेश रेनू को दुकान से लेकर अपने साथ डभांव स्थित कमरे पर आया था। वहां रेनू और राकेश के बीच एक साथ रहने को लेकर विवाद होने लगा। पुलिस के मुताबिक रविवार भोर में राकेश ने गुस्से में रेनू का पेपर कटर से गला रेत दिया। शोर सुनकर पड़ोस में रहने वाले महेश पटेल (45) पहुंचा और बीचबचाव करने लगा। राकेश ने उस पर भी वार कर दिया। इससे वह भी लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन


दोनों घायलों को इलाज के लिए पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चाका ले जाया गया। गंभीर होने पर उन्हें स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। महेश की तहरीर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला पंजीकृत किया था। आरोपी राकेश को सोमवार भोर में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर वैभव सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें