फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : पार्टी दफ्तर में इंदिरा-राजीव के चित्रों को फाड़ने वाले युकां नेता पर गिरी गाज, छह साल के लिए निष्कासित

Thu, 10 Feb 2022 11:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

जीरो रोड स्थित कांग्रेस के जिला कार्यालय में दो दिन पहले युकां के प्रदेश महासचिव जितेंद्र तिवारी के गुस्से का इजहार करने के मामले की जांच रिपोर्ट आने के बाद प्रदेश कमेटी की ओर से बृहस्पतिवार को कार्रवाई कर दी गई। करछना विधान सभा सीट से टिकट न मिलने से नाराज जितेंद्र पर पार्टी दफ्तर में तोड़फोड़ करने के साथ ही चुनाव प्रभारी बाजीराव खाड़े को पुतला फूंकने का भी आरोप है।
विज्ञापन
कांग्रेस से निष्कासित नेता जितेंद्र तिवारी। - फोटो : प्रयागराज।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करछना विधानसभा सीट से टिकट न मिलने से नाराज युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव जितेंद्र तिवारी को पार्टी दफ्तर में समर्थकों के साथ घुसकर इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के चित्रों को फाड़ने के आरोप में बृहस्पतिवार को निष्कासित कर दिया गया। जिला कमेटी की रिपोर्ट पर यह कार्रवाई प्रदेश कार्यालय की ओर से की गई। जितेंद्र पर जीरो रोड स्थित जिला कार्यालय में तोड़फोड़ के साथ पार्टी नेताओं के चित्रों को फाड़ने और फेंकने का आरोप है।

विज्ञापन




जीरो रोड स्थित कांग्रेस के जिला कार्यालय में दो दिन पहले युकां के प्रदेश महासचिव जितेंद्र तिवारी के गुस्से का इजहार करने के मामले की जांच रिपोर्ट आने के बाद प्रदेश कमेटी की ओर से बृहस्पतिवार को कार्रवाई कर दी गई। करछना विधान सभा सीट से टिकट न मिलने से नाराज जितेंद्र पर पार्टी दफ्तर में तोड़फोड़ करने के साथ ही चुनाव प्रभारी बाजीराव खाड़े को पुतला फूंकने का भी आरोप है।



जितेंद्र ने तब पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर टिकट के लिए पैसे मांगने का आरोप लगाकर और भी मुश्किल बढ़ा दी थी। इस मामले में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने और अनुशासनहीनता करने के आरोप में जितेंद्र को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित किया गया है।
विज्ञापन




पार्टी के यमुनापार जिलाध्यक्ष अरुण तिवारी ने बताया कि कांग्रेस में टिकट बंटवारे से पहले उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया से होकर गुजरना पड़ा था। इसके लिए स्क्रीनिंग कमेटी बनाई गई थी। किसी पदाधिकारी पर टिकट के लिए पैसे मांगने का आरोप झूठा है। इसलिए कि कांग्रेस अपने उम्मीदवारों से पैसे नहीं लेती, बल्कि सहयोग करती है। पार्टी नेताओं की तस्वीरें फाड़ने और तोड़फोड़ करने के मामले में जितेंद्र को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष और प्रभारी पर टिकट वितरण में लगाया धांधली का आरोप
कांग्रेस की एक और कार्यकर्ता ने बृहस्पतिवार को टिकट के लिए पैसे मांगने का आरोप लगाकर पार्टी नेतृत्व की परेशानी बढ़ा दी। सोरांव(सु.) विधान सभा सीट से टिकट न मिलने से नाराज गीता भारतीय ने जिलाध्यक्ष (गंगापार) सुरेश यादव और संगठन पर पैसे मांगने का आरोप लगाया। प्रेस रिपोर्टर क्लब में पत्रकारों से बातचीत में गीता ने टिकट वितरण में धांधली का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में जमीन से जुड़े समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं है।


उन्होंने जिलाध्यक्ष और संगठन प्रभारी पर टिकट वितरण में धांधली कराने का आरोप लगाया। उधर, जिलाध्यक्ष सुरेश ने बताया कि उम्मीदवारों का चयन स्क्रीनिंग कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर किया गया है। उन्होंने आरोपों को बेबुनियाद बताया। उधर, जिला प्रवक्ता हसीब अहमद ने बताया कि गीता भारतीय पार्टी की समर्पित कार्यकर्ता हैं। यादि उनकी कोई शिकायत है तो वह पार्टी फोरम के समक्ष आकर अपनी बात कहें, इस पर विचार किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें