फूलपुर के सिकदंरा गांव अगरा पट्टी में भूमि पैमाइश के नाम पर 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार कानूनगो हरेंद्र सिंह को बृहस्पतिवार को वाराणसी के एंटी करप्शन कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया है।
फूलपुर के सिकदंरा गांव अगरा पट्टी में भूमि पैमाइश के नाम पर 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार कानूनगो हरेंद्र सिंह को बृहस्पतिवार को वाराणसी के एंटी करप्शन कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया है। विजिलेंस की टीम ने आरोपी हरेंद्र को जगराम चौराहा कटरा पुलिस चौकी के पास से बुधवार शाम गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विजिलेंस को शिकायत मिली थी शिकायतकर्ता के गाटा संख्या-119 के भूमिधर धर्मेंद्र कुमार व संजय कुमार उनकी भूमि पर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। आरोप था कि हरेंद्र से मिलने पर उसने कहा कि पैमाइश कराना चाहते है तो 10 हजार रुपये देने होंगे। इस पर बुधवार को विजिलेंस की टीम ने आरोपी को दबोचने के लिए ट्रैप लगाया और 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हरेंद्र को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया था।