मऊआइमा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने प्रतापगढ़ के थाना रानीगंज के ग्राम पूरे रामसहाय के एक युवक पर प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म करने का आरोप लाया है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। बताते हैं कि पढाई के दौरान उनके बीच दोस्ती हो गई। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ एक साल तक दुष्कर्म किया। शादी की बात करने पर आरोपी ने इन्कार कर दिया। इसपर युवती ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी शेर अली को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया है। पीड़िता का मेडिकल और न्यायालय में बयान के लिए बुधवार को महिला कांस्टेबल के साथ भेज दिया है।