इलाके के एक गांव की युवती का आरोप है कि दो वर्ष पूर्व पड़ोसी युवक ने उसकी अश्लील वीडियो बना कर वायरल करने की धमकी देते हुए दुष्कर्म करता रहा। शिकायत पर परिजनों को पीटा गया। थाने में आरोपी व उसके परिजनों के खिलाफ तहरीर दी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का आरोप है कि चार मई को आरोपी उसे दुबई बुलाने की बात कहकर अपने भाई के पास भेज दिया। आरोपी का भाई उसे लेकर प्रयागराज स्टेशन ले गया। उसने उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए प्रयागराज स्टेशन पर छोड़कर भाग गया। युवती का आरोप है कि आरोपी दुबई से आने के बाद उसके साथ फिर दुष्कर्म करने लगा।
परिजनों के उलाहना देने पर बीते तीन अप्रैल को आरोपी के घरवालों ने उसके परिजनों से मारपीट की। पीड़िता ने आरोपी युवक सहित आठ लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। लिखित शिकायती पत्र दी है। पीड़िता का कहना है कि तहरीर देते ही आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए हैं। हालांकि, एसीपी फूलपुर और इंस्पेक्टर मऊआइमा से कई बार संपर्क कर पक्ष जानने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।