फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: मुंबई में इवेंट मैनेजमेंट छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई में 21 वर्षीय इवेंट मैनेजमेंट कोर्स की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का एक आरोपी प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया गया। एसटीएफ की स्थानीय इकाई ने मुंबई पुलिस के साथ मिलकर उसे औद्योगिक क्षेत्र से पकड़ा। वारदात के बाद आरोपी प्रयागराज में छिपकर फरारी काट रहा था। मुंबई पुलिस की टीम उसे लेकर शाम को रवाना हो गई। तीन अक्तूबर की रात करीब 12 यह घटना पूणे के कोंढ़वा थाना क्षेत्र में हुई थी। मूल रूप से गुजरात की रहने वाली छात्रा सीए की पढ़ाई करने वाले दोस्त के साथ घूमने के लिए बोपदेव घाट टेबल प्वाइंट पर गई थी।
विज्ञापन

तभी वहां पहुंचे तीन लाेगों ने पहले उसके दोस्त को पीटा और फिर नग्न कर हाथ-पैर व मुंह बांध दिया। इसके बाद छात्रा को सुनसान में लेकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने दो दिन पहले एक आरोपी चंद्र कुमार कन्नौजिया को गिरफ्तार किया तो उसने अपने दो दोस्तों के नाम भी बताए।
कहा कि घटना में उसके साथ शोएब उर्फ अख्तर बाबू शेख निवासी आदर्श नगर मंतरवाड़ी पुणे महाराष्ट्र और सोमनाथ यादव शामिल थे। सर्विलांस के जरिये मुंबई पुलिस को जानकारी मिली कि शोएब प्रयागराज के औद्योगिक क्षेत्र में मौजूद है, जिस पर एक टीम शहर पहुंची और एसटीएफ से मदद मांगी।
विज्ञापन

इस सूचना पर एसटीएफ इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी प्रभन्जन पांडेय व अन्य ने सोमवार दोपहर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद मुंबई पुलिस ने उसका ट्रांजिट रिमांड बनवाया और देर शाम उसे लेकर फ्लाइट से मुंबई के लिए रवाना हो गई।


ट्रेन में मिला, काम के बहाने रहने लगा साथ
एसटीएफ सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना के बाद मुंबई में पुलिस की सक्रियता को देखते हुए वह ट्रेन में बैठकर भाग निकला था। सतना के पास उसे ट्रेन में एक युवक मिला जो औद्योगिक क्षेत्र में डेज मेडिकल के पास किराये के कमरे में रहकर चाट का ठेला लगाता है। उसने उसे गुमराह किया और बताया कि वह मजदूर है। उसे काम की तलाश है। युवक पांच हजार रुपये किराया देता था, उसे लगा कि अगर वह उसे अपने साथ कमरे में रख ले तो उसे ढाई हजार रुपये ही देने होंगे। इसके बाद वह उसे अपने कमरे पर लेकर चला गया। आरोपी ने बताया था कि वह मुंबई में कबाड़ का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें