पुलिस ने मंगलवार रात गोतस्करी के आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद जीशान निवासी सेमरिहा थाना कोरांव के पास से पुलिस ने असलहा व दो कारतूस बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक मंगलवार की देर रात देवघाट तिराहा तहसील रोड के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति देखा गया। जिसको पुलिस टीम द्वारा रुकवा कर चेक करने का प्रयास किया गया तो वह तहसील रोड पर भागने लगा। संदेह होने पर संदिग्ध व्यक्ति का पीछा किया गया।
स्वयं को घिरता देख संदिग्ध व्यक्ति अपने हाथ में लिए असलहे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस टीम ने भी फायरिंग की। जिसमें संदिग्ध व्यक्ति के दाहिने पैर में गोली लग गई। पुलिस टीम ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए भेजा। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम मोहम्मद जीशान पुत्र मोहम्मद इद्रीश निवासी सेमरिहा थाना कोरांव बताया। जिसके विरुद्ध पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायालय भेजा।