फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

Mon, 23 Jun 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
फाफामऊ। थरवई क्षेत्र की 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। किशोरी के पिता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

थरवई क्षेत्र की एक किशोरी शनिवार की रात बरामदे में सोई हुई थी। आरोप है कि गांव का एक युवक रात 12 बजे किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। किशोरी ने शोर मचाया तो आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया। इसी बीच किशोरी की बड़ी बहन जाग गई और शोर मचाया। दूसरे कमरे में सोए माता-पिता के आने के पहले ही युवक फरार हो गया। रविवार को सुबह किशोरी के पिता ने युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी अरविन्द कुमार गौतम ने बताया कि युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें