फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: महिला से मारपीट व छेड़खानी का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Tue, 14 Apr 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
बहरिया थाना क्षेत्र की एक गांव की महिला ने मारपीट और छेड़खानी का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। जानकारी के अनुसार पीड़िता ने बताया कि शनिवार दोपहर वह अपने दरवाजे पर बैठी थी, तभी आरोपी वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने हाथ पकड़कर छेड़खानी और मारपीट की। घटना के दौरान पीड़िता ने शोर मचाया जिससे आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद वह काफी भयभीत है और न्याय की मांग कर रही है। आसपास के लोगों ने भी घटना की निंदा करते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता की तहरीर पर बहरिया पुलिस ने प्राथमिकी दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांचकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें