फूलपुर कस्बे के जमीलाबाद में की थी फायरिंग
7 जनवरी की शाम जमीलाबाद कस्बे में शनि सोनी नामक युवक के साथ मारपीट कर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई थी। पीड़ित की तहरीर पर थाना फूलपुर में आजम राइन सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। तभी से आरोपी फरार चल रहे थे।
अवैध हथियार, बम और बाइक बरामद
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा, चार देशी बम, घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर बाइक और 1200 रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर मामले में आर्म्स एक्ट और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धाराएं भी बढ़ा दी गई हैं।
आरोपियों का आपराधिक इतिहास
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त आजम राइन पर पहले से धोखाधड़ी, मारपीट और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं, जबकि मो. सुहैल भी हालिया मामलों में नामजद रहा है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त प्रयागराज के निर्देश, अपर पुलिस आयुक्त व पुलिस उपायुक्त गंगानगर के पर्यवेक्षण तथा एसीपी फूलपुर विवेक यादव के नेतृत्व में फूलपुर पुलिस और एसओजी/सर्विलांस सेल गंगानगर की संयुक्त टीम ने की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।