फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : अजहरुद्दीन हत्याकांड मामले के आरोपियों ने झूंसी में किया सरेंडर, एसओजी ने गिरफ्तारी का किया दावा

Mon, 18 May 2026 12:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

नैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत मडौका रोड स्थित एक प्रॉपर्टी डीलर की जमीन के विवाद को लेकर रविवार दोपहर ऑफिस के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी कार से फरार हो गए थे। सोमवार को चारों के झूंसी थाने में सरेंडर की चर्चा रही, हालांकि एसओजी ने गिरफ्तारी का दावा किया है।
विज्ञापन
घटनास्थल की छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजहरुद्दीन हत्याकांड मामले में फरार चल रहे बृजेश, अरविंद सहित दो अन्य ने झूंसी थाना में रविवार को सरेंडर कर दिया।  एसओजी चारों आरोपियों को लेकर नैनी पहुंच गई है। आरोपियों से  पुलिस पूछताछ कर रही है। नैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत मडौका रोड स्थित एक प्रॉपर्टी डीलर की जमीन के विवाद को लेकर रविवार दोपहर ऑफिस के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद आरोपी कार से फरार हो गए थे। एक वीडियो बनाकर आरोपियों ने अतरसुइया थाने में सरेंडर का वीडियो वायरल किया तब पुलिस को घटना की जानकारी हुई, हालांकि आरोपी चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस रात भर उनकी खोजबीन करती रही, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। आरोपियों ने दूसरे दिन सोमवार को झूंसी में पहुंचकर सरेंडर किया। हालांकि एसओजी ने गिरफ्तारी का दावा किया है।

विज्ञापन






जमीन को लेकर हुई थी वारदात

महेवा पूरब पट्टी निवासी अजहरुद्दीन (38) पुत्र बदरुद्दीन उर्फ बुद्धु प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। परिजनों के अनुसार रविवार दोपहर वह घर से निकला था। कुछ देर बाद करीब डेढ़ घंटे बाद परिवार वालों को सूचना मिली की उसे गोली मार दी गई है। सूचना पर परिवार वाले मड़ौका रोड स्थित लगन बिहार गेस्ट हाउस के पास महेवा निवास अरविंद भारती के ऑफिस पहुंचे, लेकिन पुलिस उसके पहले ही उसके शव को वहां से पीएम हाउस भेज चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कार्यालय व आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला तो घटना के बाद कार से चार लोग वहां से भागते हुए नजर आए। वहीं कार्यालय के अंदर से पुलिस को एक तमंचा व कारतूस मिला है। घटना के पीछे जमीन का विवाद बताया जा रहा है। विवाद को लेकर ही कार्यालय में बातचीत हो रही थी, इसी दौरान अजहरुद्दीन को गोली मार दी गई। घटना के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें बृजेश नामक एक युवक खुद की पहचान को बताते हुए अपने साथ अरविंद, प्रिंस और उपेंद्र को अतरसुईया थाने में सरेंडर की बात कर रहा था। एसीपी करछना सुनील कुमार सिंह ने बताया कि जांच में जमीन का विवाद सामने आ रहा है। घटना जिस कार्यालय में हुई वह अरविंद का है। सीसीटीवी फुटेज में कार से कुछ लोग जाते हुए दिखे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें