फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: ताला तोड़कर लूट का आरोप, छह पर प्राथमिकी दर्ज

Fri, 18 Sep 2026 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
रजवापुर गांव में बंद मकान का ताला तोड़कर जेवरात और नकदी लूटने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर एक किशोरी की बाली भी नोची गई। पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

ग्राम रजवापुर निवासी शरीकुन निशा ने आरोप लगाया है कि उनके देवर और परिजनों ने यह घटना की है। पारिवारिक बंटवारे को लेकर उन्होंने बंद मकान का ताला तोड़ा। आरोपियों ने सोने के जेवरात और 5 हजार रुपये नकद निकाल लिए। शरीकुन निशा की बेटी खुशबू के साथ मारपीट भी की गई। आरोपियों ने उसके कान की सोने की बाली नोच ली और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आशिक अली, तरन्नुम बानो, रुकसाना बानो, फातमा, अरमान अली और अरशद अली के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें