फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident In Prayagraj : प्रयागराज में अनियंत्रित कार नहर में गिरी, पांच की मौत, भंडारे से लौट रहे थे प्रतापगढ़

Wed, 14 Oct 2020 11:09 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मृतक
वाहन चालक प्रमोद पुत्र मुन्ना पटेल 35 बुआपुर मानधाता
केवला देेवी पत्नी शिवशंकर 50 मक्खनपुर प्रतापगढ़
सोनी पटेल पुत्री श्यामू पटेल 17 बुआपर प्रतापगढ़
शांति देवी पत्नी सीताराम सरायमानधाता प्रतापगढ़
महिला 60 वर्ष सरायमारनधाता, प्रतापगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहरिया थाना क्षेत्र के करनाईपुर गांव के पास मंगलवार को अनियंत्रित कार नहर में जा गिरी। इससे उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई जबकि एक को गंभीर हालत में एसआरएन अस्पताल भेजा गया है। मृतकों में चार महिलाएं हैं। सभी प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं जो भंडारे में शामिल होकर लौट रहे थे। खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर राहत कार्य में जुटी थी। 
विज्ञापन


प्रतापगढ़ में बुआपुर मानधाता का रहने वाले संजय पटेल का ससुराल बहरिया के भवानापुर गांव में है। सोमवार को उसके ससुराल से निशान गया था जिसमें शामिल होने के लिए वह परिवारीजनों के साथ आया था। भंडारे में शामिल होने के बाद मंगलवार रात आठ बजे के करीब वह परिजनों संग जाइलोकार में सवार होकर घर लौटने लगा। कार में कुल नौ लोग सवार थे। करनाईपुर पुलिया के पास कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। चीखपुकार मचने पर गांव के लोग जुटे और सूचना पर पुलिस पहुंच गई।

नहर में गिरे लोगों को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी थी। अन्य लोगों को अस्पताल भेजा गया लेकिन रास्ते में दो और लोगों की संासें थम गईं। एसपी गंगापार धवल जायसवाल ने बताया कि चार घायलों को अस्पताल भेजा गया है जिनमें से गंभीर सीमा पत्नी रामकुमार 55 वर्ष रायपुर प्रतापगढ़ की हालत गंभीर बनी हुई है। पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें