फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से टकराकर टेंपो पलटा, एक की मौत

Wed, 07 Dec 2016 12:55 AM IST
इलाहाबाद, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
खुल्दाबाद इलाके में खुसरोबाग गेट के सामने मंगलवार रात स्टेशन की तरफ जा रहा टेंपो कार से टकराकर पलट गया। हादसे के बाद आसपास के लोग पहुंचे। टेंपो फंसे चालक और सवारियों को बाहर निकाला गया। कॉल्विन अस्पताल में डॉक्टरों ने चालक को मृत घोषित कर दिया। टेंपो सवार चार लोग घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन



धूमनगंज में हरवारा निवासी मोहम्मद वसीम टेंपो चालक है। वह मंगलवार रात लगभग आठ बजे सुलेमसराय से सवारी बैठाकर स्टेशन आ रहा था। खुसरोबाग गेट के सामने एक कार बैक हो रही थी। टेंपो कार से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। टेंपो में फंसी सवारियों को बाहर निकाला तो पता चला कि चालक नीचे दबा है। टेंपो सीधा कर चालक को निकाला गया तो वह गंभीर रूप से जख्मी था। खुल्दाबाद पुलिस घायल सवारियों और वसीम को कॉल्विन अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने वसीम को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल फैसल, उसके भाई ओसामा, खालिद और शादाब का कॉल्विन अस्पताल में इलाज चल रहा है। वे सुलेमसराय में जूते की दुकान चलाते हैं। दुकान बंद कर घर नखासकोहना आ रहे थे। खुल्दाबाद पुलिस ने हादसे की खबर वसीम के घरवालों को दी तो कोहराम मच गया। रोते-कलपते घरवाले अस्पताल पहुंचे। वसीम तीन भाइयों और चार बहनों में तीसरे नंबर का था। तीन माह पहले उसकी शादी हुई थी। उसके मौत की खबर सुनकर पत्नी अचेत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें