फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर में बाइक सवार मां-बेटे घायल

Wed, 02 Nov 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जार्जटाउन इलाके में संगम पेट्रोल पंप के पास मंगलवार शाम बेकाबू ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में विद्याभूषण (30), छोटा भाई कार्तिकेय मिश्र (15) और मां मन्नू मिश्रा (52) गंभीर रूप से घायल हो गईं। टक्कर के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। कार चालक को पकड़ लिया गया। गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनकी हालत नाजुक है। म्योराबाद के रहने वाले राममणि मिश्र रेलवे में नौकरी करते हैं। वह मूलरूप से सरायइनायत के रहने वाले हैं। वे दिवाली पर परिवार सहित गांव गए थे। मंगलवार शाम विद्याभूषण मां और छोटे भाई को बाइक पर लेकर घर लौट रहा था। राममणि भी पीछे दूसरी बाइक पर थे।
विज्ञापन


संगम पेट्रोल पंप के कार की टक्कर के बाद तीनों लोग सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। घायलों को उठाकर सड़क के किनारे किया गया। कुछ ही देर में राममणि भी आ गए। पत्नी और बच्चों को लहूलुहान देखकर उनकी आंखों से आंसू निकल आए। सूचना पर जार्जटाउन पुलिस पहुंची। कार चालक को भीड़ के कब्जे से छुड़ाकर थाने ले आए। घायलों का एसआरएन अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें