फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में जा रहे दंपति को ट्रक ने कुचला, पत्नी की मौत

Mon, 07 Dec 2015 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगापार के हंडिया कस्बे में सोमवार सुबह पत्नी और बेटी के साथ कौशाम्बी से वाराणसी जा रहे स्टांप विक्रेता की बाइक में बेकाबू ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दिया। टक्कर में बाइक सवार दंपति छिटक कर सड़क पर गिरे। ट्रक की चपेट में आने से पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आगे जाकर चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर हंडिया पुलिस पहुंची। पुलिस घायल स्टांप विक्रेता और तीन साल की बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि पत्नी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा। हादसे की खबर सुनकर घरवाले रोते-बिलखते एसआरएन पहुंचे।
विज्ञापन


कौशाम्बी में सिराथू तहसील के रामसहायपुर गांव का अनुज मालवीय (32) तहसील में स्टांप विक्रेता है। वह सोमवार सुबह बाइक से पत्नी अंजनी मालवीय (28) और तीन साल की बेटी खुशी के साथ बाइक से वाराणसी जा रहा था। वाराणसी में अनुज के मामा के लड़की की शादी है। हंडिया कस्बे में पहुंचा था कि पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार छिटक कर सड़क पर जा गिरे। अनुज और खुशी सड़क के बाईं ओर गिरे, जबकि अंजनी मालवीय दाहिनी ओर गिरीं। इसी बीच तेज रफ्तार से गुजर रहे ट्रक की चपेट में आने से अंजनी की मौके पर ही मौत हो गई। आगे जाकर चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। आसपास के लोग पहुंचे तो अनुज और खुशी खून से लथपथ सड़क पर पड़े थे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस घायलों को अस्पताल ले गई। जहां खुशी की हालत नाजुक है। हादसे की खबर अनुज के घर कौशाम्बी पहुंची तो कोहराम मच गया। रोते बिलखते घरवाले एसआरएन आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें