बारा के गौहानी गांव में इलाहाबाद-रींवा राजमार्ग पर नहर विभाग के गेस्ट हाउस के सामने अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। टक्कर मारने के बाद वाहन भाग निकला। सिर में चोट लगने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर बारा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शिनाख्त के बाद मृतक के घरवालों को खबर दिया तो कोहराम मच गया।
खीरी के पालपट्ठी क ा रहने वाला नीरज तिवारी (30) मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। उसका एक घर कौंधियारा के जारी गढ़ईया इलाके में है। शनिवार रात को वह बाइक से गढ़ईया गांव से पालपट्टी स्थित घर जा रहा था। रास्ते में गौहानी गांव के नहर विभाग के गेस्ट हाउस के सामने अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। सूचना पर पहुंची बारा पुलिस ने शिनाख्त के बाद घरवालों को बताया। रोते बिलखते घरवाले पहुंचे। घरवाले नीरज का शव देखकर बिलख पड़े।