फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक और ट्रेलर की भिड़ंत में ट्रक चालक की मौत

Wed, 29 Apr 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हंडिया के भीटी कस्बे में मंगलवार देररात ट्रक और ट्रेलर में आमने सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर में ट्रक चालक की मौत हो गई साथी खलासी घायल हो गया। टक्कर के बाद ट्रेलर चालक भाग निकला। हंडिया पुलिस ने ट्रक चालक के घरवालों को खबर दिया परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन



झारखंड के गिरीडीह, जम्बाद का रहने वाला वीरेंद्र सिंह उर्फ मिंटू (42) ट्रक ड्राइवर था। वह धनबाद सीमेंट की ईंट  लादकर गांव के ही खलासी मंगदेव राज (38) के  साथ फरीदाबाद जा रहा था। हंडिया के भीटी कस्बे के पास ट्रक में सामने से आ रही ट्रेलर ने टक्कर मार दिया। भीषण टक्कर में ट्रक के परखच्चे उड़ गए।


 हादसे के बाद आसपास और राहगीर मौके पर पहुंचे तो ट्रक में वीरेंद्र सिंह और मंगदेव खून से लथपथ अचेत पड़े हुए थे। सूचना पर हंडिया पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने वीरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। हंडिया डीएल और मोबाइल नंबर के आधार पर परिजनों को हादसे की जानकारी दी तो कोहराम मच गया। परिजन झारखंड से इलाहाबाद के लिए चल पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें