करनाईपुर। शीतलापुर संपर्क मार्ग पर उड़ी गिट्टी डामल गड्ढे में तब्दील। संवाद
- फोटो : Samvad
शीतलापुर संपर्क मार्ग की बदहाली से राहगीर परेशान हैं। करीब तीन किलोमीटर सड़क 20 वर्षों से जर्जर है। गिट्टी और डामर उखड़ने से जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे रात में हादसे का खतरा रहता है। बार-बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।
बहरिया क्षेत्र के लोगों को रोज इसी रास्ते से गुजरना पड़ता है। सोनू यादव ने दोपहिया वाहन चालकों के गिरने का डर बताया। बब्बन यादव ने पैदल राहगीरों, विद्यार्थियों और बुजुर्गों की परेशानी का जिक्र किया। राम अभिलाष पटेल ने मरीज को अस्पताल ले जाने में दिक्कत जताई। मनोज यादव ने जनप्रतिनिधियों से सड़क बनवाने की मांग की, पर कोई ठोस पहल नहीं हुई। दिनेश यादव और राजू भारतीया सहित ग्रामीणों ने अधिकारियों से पक्की व टिकाऊ सड़क के गुणवत्तापूर्ण निर्माण की मांग की है।