फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी ने फूंका सांसद रेवती का पुतला

Thu, 04 Jan 2018 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति के कार्यों में कुछ लोगों द्वारा रोड़ा डालनेे का आरोप लगाते हुए राज्यसभा में सांसद रेवती रमण सिंह की ओर से उठाए गए मामले पर नाराजगी जताई है। एबीवीपी ने सांसद के इस बयान की निंदा की। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने बुधवार को छात्रसंघ भवन पर सांसद का पुतला भी फूंका।
विज्ञापन


इस दौरान कहा गया कि इविवि कुलपति लगातार नियम कानून के विपरीत कार्य कर रहे हैं। कई ऐसे विवादित निर्णय लिए, जिनकी वजह से न्यायालय में तकरीबन तीन सौ वाद विवि के खिलाफ चल रहे हैं। ऐसी स्थिति में सांसद की ओर से राज्यसभा में यह कहना कि कुलपति के काम में कुछ लोग रोड़ा डाल रहे है, निंदनीय है। छात्रसंघ महामंत्री निर्भय द्विवेदी ने कहा कि सपा और समाजवादी छात्रसभा निरंतर कुुलपति के समर्थन में लगी है।

छात्रनेता अनुभव उपाध्याय ने कहा कि सपा ने सदैव भ्रष्टाचार को प्रश्रय दिया है। सूर्य प्रकाश मिश्र ने कहा कि कुुलपति के गलत  कार्य जगजाहिर हैं। पुतला दहन में शशांक सिंह, शेखर सिंह, नवीन पाठक, अभिषेक अवस्थी, हरिओम, शिवांश, नवीन मिश्रा, राज त्रिपाठी, सचिन पाठक, विश्वास त्रिपाठी, आकाश तिवारी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें