प्रयागराज। सीएमपी पीजी कॉलेज के भूगोल विभाग फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें अभिषेक द्विवेदी को मिस्टर फ्रेशर और ज्योति शैल शिवानी को मिस फ्रेशर चुना गया। फ्रेशर पार्टी के दौरान छात्र-छात्राओं की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तत किए गए।
इसके अलावा ऋषदेव, सत्य प्रिय द्विवेद, शिवम मिश्र, अनय प्रताप सिंह, आकाश मौर्य को जियोग्राफर्स आईकॉन 2 के 19 के लिए चुना गया। वहीं, अभिजीत, नवीन कुमार, रत्नेश, अश्वेंद्र, अमन, दिव्यांशु को बेस्ट वॉलेंटियर चुना गया। सर्वरेष्ठ गायन के लिए विजेता श्रीवास्तव, अंशु पटेल, बेस्ट इंस्ट्रूमेंट प्लेयिंग के लिए देवांश सिन्हा, सर्वश्रेष्ठ नृत्य के लिए अनु कुमारी एवं फैजान खान, सर्वश्रेष्ठ नाट के लिए सौरभ प्रजापति, आंकाक्षा त्रिपाठी को पुरस्कृत किया गया। दिव्या श्रीवास्तव एवं शाश्वत को बेस्ट मॉडल चुना गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. एचएन मिश्र रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. बृजेश कुमार, संचालन चीफ प्रॉक्टर डॉ. अर्चना त्रिपाठी एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. प्रणय कांत विश्वास ने किया। इस मौके पर डॉ. भावना चौहान, डॉ. प्रतिभा दीक्षित, डॉ. अर्चना, डॉ. उत्तरा सिंह आदि मौजूद रहे।