फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापौर को अपशब्ध कहे, जलकल यूनियन अध्यक्ष निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। भाषण के दौरान महापौर को अपशब्द कहना और विभाग के उच्च अफसरों को धमकी देना जलकल कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष को महंगा पड़ गया। एफआईआर दर्ज कराने के बाद महाप्रबंधक जलकल ने बुधवार को यूनियन अध्यक्ष प्रदीप कुमार गौड़ को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

जलकल विभाग के जोन दो में खलासी पद पर तैनात प्रदीप पर आरोप है कि 15 अगस्त को मंच से उन्होेंने महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया। विभाग के उच्चाधिकारियों को भी धमकी दी। जलकल विभाग की अध्यक्ष महापौर के खिलाफ इस टिप्पणी को महापौर ने गंभीरता से लेते हुए 24 अगस्त को खुल्दाबाद थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। इस मुद्दे पर 27 अगस्त को हुई बैठक में जमकर हंगामा भी हुआ था। महाप्रबंधक जलकल रतन लाल ने प्रदीप को निलंबित करते हुए जोन पांच से संबद्ध किया है। इस मामले में जोन दो के अधिशासी अभियंता सौरभ श्रीवास्तव को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें