फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

High Court : गाजीपुर एसपी के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे अब्बास अंसारी, हिस्ट्रीशीट मामले में दायर की अवमानना याचिका

Wed, 27 May 2026 06:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मऊ सदर के विधायक अब्बास अंसारी ने गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर इरम रजा के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दाखिल की है। मामला मोहम्मदाबाद थाने में अब्बास अंसारी की हिस्ट्रीशीट खोले जाने से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
अब्बास अंसारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ सदर के विधायक अब्बास अंसारी ने गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर इरम रजा के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दाखिल की है। मामला मोहम्मदाबाद थाने में अब्बास अंसारी की हिस्ट्रीशीट खोले जाने से जुड़ा हुआ है।

विज्ञापन

अब्बास अंसारी ने पहले हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर अपनी हिस्ट्रीशीट खोले जाने को चुनौती दी थी। इस पर 17 जुलाई 2025 को कोर्ट ने उन्हें एसपी गाजीपुर के समक्ष प्रार्थना पत्र देने का निर्देश दिया था। एसपी को एक महीने के भीतर आदेश पारित करने के निर्देश दिए थे और इसी के साथ याचिका का निस्तारण कर दिया गया था। अब अब्बास अंसारी का आरोप है कि उन्होंने कई बार एसपी गाजीपुर को आवेदन दिया, लेकिन हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद कोई निर्णय नहीं लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें