फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं होगी अतीक अहमद की गिरफ्तारी

Wed, 21 Dec 2016 02:21 AM IST
amar ujala
विज्ञापन
विज्ञापन
शियाट्स में बवाल काटने के मामले में नामजद अतीक अहमद के करीबियों की तलाश में पुलिस बल ने मंगलवार रात भी करेली तथा खुल्दाबाद इलाके में कई स्थानों पर छापेमारी की। हालांकि पिछले तीन रातों की छापेमारी की तरह इस बार भी कोई आरोपी पकड़ में नहीं आ सका। पुलिस फरार दो आरोपियों के घरवालों को चेतावनी देकर लौट आई कि वे दोनों जल्द हाजिर नहीं हुए तो कुर्की की कार्रवाई शुरू होगी। यह भी साफ हो चुका है कि सपा नेता अतीक अहमद की गिरफ्तारी नहीं होगी क्योंकि पुलिस का कहना है कि उन पर डकैती की धारी नहीं लागू होती है।
विज्ञापन

नैनी में रीवा रोड स्थित शियाट्स में पिछले बुधवार की शाम पूर्व सांसद और कानपुर कैंट से सपा प्रत्याशी अतीक अहमद दर्जनों समर्थकों संग पहुंचे जहां कर्मचारियों और शिक्षकों को पीटा गया था। टैब भी लूटा गया। मीडिया प्रभारी रमाकांत दुबे की ओर से बलवा, पिटाई, डकैती का केस लिखकर पुलिस ने तीसरे रोज दो आरोपियों सैफ और सिराज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। ये दोनों बीटेक डेयरी की परीक्षा में नकल के विरोध पर शिक्षक पर हमले के मामले में शियाट्स से निष्कासित किए गए थे। अतीक उनकी पैरवी में ही शियाट्स गए जहां उनके आदमियों ने बवाल काटा। पुलिस ने अतीक को नोटिस दिया है कि वह 22 दिसंबर को विवेचक के सामने पेश होकर बयान दर्ज कराएं। नामजद पांच आरोपियों में दो जेल गए। ऐसे में बचे अतीक समेत तीन लोग। इनमें भी अतीक को पुलिस नहीं गिरफ्तार करेगी क्योंकि एसएसपी शलभ माथुर का कहना है कि डकैती यानी टैब लूटने की घटना में अतीक को नहीं शामिल बताया गया है। मारपीट और बलवा समेतबाकी धाराएं सात साल से कम सजा वाली हैं इसलिए अतीक अहमद की गिरफ्तारी नहीं की जाएगी।
 बाकी दो फरार आरोपियों दिव्यांशु कुंदल तथा नाजिर के खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट हासिल कर पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मंगलवार रात भी एसपी यमुनापार अशोक कुमार ने कई थानों की पुलिस के साथ खुल्दाबाद और करेली इलाके में दबिश दी लेकिन कोई मिला नहीं। सोेमवार रात ही पुलिस ने उन दोनों के घरों में गैर जमानती वारंट का नोटिस चस्पा कर दिया था। वे दोनों घटना की रात से ही फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें