अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा प्रयागराज से भी एक आस्था स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। 30 जनवरी को यह ट्रेन प्रयागराज से चलेगी। इसकी समय सारिणी रेलवे प्रशासन ने जारी कर दी है।
प्रयागराज संगम से इसकी रवानगी 30 जनवरी को दोपहर 2.50 बजे होगी। ट्रेन दोपहर 3.05 बजे प्रयाग जंक्शन पहुंच जाएगी। दो मिनट के ठहराव के बाद आस्था स्पेशल 3.53 बजे मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पहुंचेगी। वहां से इसकी रवानगी 3.55 बजेे होगी। शाम 5.05-5.07 बजे सुल्तानपुर एवं शाम 6.20 बजे ट्रेन अयोध्या पहुंच जाएगी।
वापसी में अयोध्या से ट्रेन शाम 6.50 बजे चलकर शाम 7.38-7.40 बजे सुल्तानपुर, रात 8.42-8.44 बजेे मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन, रात 9.43-9.45 बजे प्रयाग जंक्शन एवं रात दस बजे ट्रेन प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन पहुंच जाएगी। ट्रेन में मेमू रेक रेलवे की ओर से लगाया जा रहा है।