फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ आप पार्टी ने किया प्रदर्शन, पीएम की चुप्पी पर उठाए सवाल

Sun, 11 Jan 2026 03:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले, अत्याचार और उत्पीड़न के खिलाफ आम आदमी पार्टी से जुड़े लोगों ने सिविल लाइंस पत्थर गिरजाघर स्थित धरना स्थल पर प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
सिविल लाइंस धरना स्थल बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ प्रदर्शन करते आप पार्टी के लोग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले, अत्याचार और उत्पीड़न के खिलाफ आम आदमी पार्टी से जुड़े लोगों ने सिविल लाइंस पत्थर गिरजाघर स्थित धरना स्थल पर प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि पीएम मोदी को  सख्त कदम उठाते हुए बांग्लादेश से सारे व्यापारिक रिश्ते खत्म करने चाहिए और बांग्लादेश को होने वाली विद्युत सप्लाई  रोक देनी चाहिए। साथ ही पूर्व पीएम शेख हसीना को तत्काल देश से बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए। मोदी सरकार बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर कोई गंभीर नहीं है। वह दोहरी नीति पर काम कर रही है जो देश के लिए काफी खतरनाक है। सरकार सिर्फ विपक्षी दलों को ही निशाना बना सकती है। विदेश नीति पूरी तरह से फेल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें