फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप सांसद संजय सिंह बोले : बिजली कटौती के खिलाफ दो जुलाई को लालटेन जुलूस निकालेगी आम आदमी पार्टी

Wed, 28 Jun 2023 08:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि पीएम मोदी पूरे देश की संपत्ति सी पोर्ट, एयरपोर्ट, गैस, बिजली सब अडानी के नाम पर कर रहे हैं। कहा कि आम आदमी पार्टी 26 जून से एक जुलाई तक पूरे जिले में बत्ती गुल अभियान चला रही है। दो जुलाई को बिजली कटौती के खिलाफ पूरे उत्तर प्रदेश के हर जिले में लालटेन जुलूस निकाला जाएगा।
विज्ञापन
संजय सिंह, आम आदमी पार्टी के सांसद। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि यूपी की जनता इन दिनों बिजली कटौती से त्रस्त है। पूरे प्रदेश में बिजली के लिए हाहाकार मचा हुआ है। ट्रांसफार्मर जल गए है। गांवों में बिजली लापता है। झारखंड में अडानी का पॉवर प्लांट लग रहा है। भारत की बिजली बांग्लादेश को दी जा रही है। मोदी भारत में कहते हैं कि बांग्लादेशियों को भगाना है। अडानी से कहते हैं कि बांग्लादेश को बिजली देनी है। संजय सिंह बुधवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन









उन्होंने कहा कि पूरे देश की संपत्ति सी पोर्ट, एयरपोर्ट, गैस, बिजली सब एक आदमी के नाम पर कर रहे हैं। कहा कि आम आदमी पार्टी 26 जून से एक जुलाई तक पूरे जिले में बत्ती गुल अभियान चला रही है। दो जुलाई को बिजली कटौती के खिलाफ पूरे उत्तर प्रदेश के हर जिले में लालटेन जुलूस निकाला जाएगा।


भाजपा सरकार रात में बिजली 20 प्रतिशत महंगी करने की तैयारी में है। पंखा, एसी, कूलर रात में ही चलते हैं। 70 प्रतिशत बिजली की खपत रात में ही होती है। रात में बिजली महंगी करके मोदी अपने दोस्तों को फायदा पहुंचाना चाहते हैं। आम आदमी पार्टी इस कानून का विरोध करेगी।

 

विज्ञापन

यूनिफार्म सिविल कोड व महंगाई के मुद्दे पर केंद्र व राज्य सरकार पर जमकर बरसे संजय

यूनिफार्म सिविल कोड (यूसीसी) के मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार सिर्फ राजनीति कर रही है। केंद्र की सरकार पिछले नौ वर्षों से सत्ता पर काबिज है लेकिन आज तक यूसीसी पर न तो कोई ड्राफ्ट बना है और न ही इसके कोई दस्तावेज बन सके हैं। भाजपा इस मुद्दे को लेकर सिर्फ और सिर्फ अपनी राजनीति को चमकाने की कोशिस कर रही है। भाजपा का मकसद यूसीसी को लागू करना नहीं बल्कि इस मुद्दे को लेकर देश का माहोल बदलना है। अगर सरकार को इसे लागु करना होता तो नौ वर्ष वह कहां सो रही थी। कहा कि अगर यूसीसी को लागु ही करना है तो देश के सभी धर्म, मजहब और जाति के लोगों को ध्यान में रखकर इसका ड्राफ्ट तैयार करना चाहिए। 

प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि प्रदेश में भीषण बिजली संकट है। 24 घंटे बिजली के दावों की जगह 12-12 घंटे की कटौती हो रही है। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी की ओर से चलाए जा रहे बत्ती गुल अभियान के समापन के अवसर पर दो जुलाई को प्रदेश भर में लालटेन जुलूस निकाला जाएगा। उन्होंने रात के समय महंगी बिजली के प्रस्ताव का भी विरोध जताया और इसे किसी भी कीमत पर लागूू न होने देने की बात कही। कहा कि बिजली का संकट या बिजली को महंगा किसलिए और किसके फायदे के लिए हो रहा है जनता सब जानती है।



 
विज्ञापन

पीएम मोदी पर बोला हमला

प्रेसवार्ता के दौरान संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी तीखा प्रहार किया। कहा कि प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश में कहा है कि वह हर भ्रष्टाचारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई करेंगे। प्रधानमंत्री को इसकी शुरुआत व्यापम घोटाला, वाटर घोटाला, 40 प्रतिशत कमीशन वाली येदुरप्पा सरकार, नारदा शारदा स्कैम, माइनिंग घोटाला से करनी चाहिए। नहीं तो फिर धर्मस्थल पर घोटाला करने वालों से इसकी शुरुआत करनी चाहिए। राम मंदिर निर्माण घोटाला और महाकाल घोटाला करने वालों पर तो कार्रवाई होनी ही चाहिए।

हाल ही में पटना में हुई विपक्षी दलों की बैठक को लेकर संजय ने कहा कि उनकी पार्टी ने बैठक में जाने से पहले ही सभी पार्टी से दिल्ली में लागू किए गए काले अध्यादेश के खिलाफ समर्थन मांगा था। कांग्रेस ने इसपर कोई भी चर्चा नहीं की। कांग्रेस अपना स्टैंड साफ करेगी तो आम आदमी पार्टी भी विपक्षी बैठक में शामिल होगी।

संजय ने भाजपा को भारतीय झगड़ा पार्टी कहा। कहा कि यह लोगों को आपस में लड़ाने का काम करती है। हिंदू को मुसलमान व ईसाई से, जाट को गैर जाट और मराठा को गैर मराठा से लड़वाने का काम किया जा रहा है। भाजपा ने शिक्षा, चिकित्सा, बिजली-पानी, नौकरी और किसानों के मुद्दे पर कोई भी काम नहीं किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें