AAP against Citizenship Amendment Bill
- फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। नागरिकता संशोधन विधेयक के विरोध में बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हिंदू-मुसलमान को बांटने और आपस में दूरी पैदा करने का आरोप लगाया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा इस विधेयक के जरिए भाजपा नफरत फैलाकर चुनावी फायदा उठाना चाहती है।
प्रदर्शन के दौरान हुई सभा में आप के जिलाध्यक्ष डॉ अल्ताफ ने कहा कि इस विधेयक से देश में आपसी भाईचारा की बुनियाद हिलने का खतरा है। पार्टी की उपाध्यक्ष ललिता अग्रवाल ने भी केंद्र सरकार के इस कदम की आलोचना की। इस मौके पर शिमला श्री, प्रदेश महासचिव दिनेश सिंह पटेल, प्रदेश सचिव अंजनी मिश्र, जिला महासचिव सर्वेश यादव, गजनफर अब्बास, रामेंद्र पांडेय, संजय पांडेय, आकाश सिंह, अवध नारायण, मुकेश जायसवाल, गोलू सोनकर, वसंत लाल, रवि त्यागी समेत तमाम लोग उपस्थित थे।