फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार-पैन कार्ड में नहीं बदलना होगा पता

Wed, 17 Oct 2018 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
AADHAR
विज्ञापन
इलाहाबाद का नाम प्रयागराज किए जाने से आम लोगों के दस्तावेजों पर कोई असर नहीं होने जा रहा है। आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक एकाउंट समेत अन्य किसी भी दस्तावेजों में नाम परिवर्तित कराने की जरूरत नहीं है। किसी तरह के हलफनामे की भी जरूरत नहीं होगी। सभी तरह के दस्तावेज वैसे ही मान्य होंगे। हां, नए सिरे से जारी परिचय पत्रों या अन्य दस्तावेजों में जरूर इलाहाबाद के स्थान पर प्रयागराज दर्ज हो जाएगा।
विज्ञापन


जिले का नाम इलाहाबाद के स्थान पर प्रयागराज किए जाने के फैसले से लोगों के जेहन में कई तरह की आशंकाओं ने भी जन्म ले लिया है। खासतौर पर, खुद के परिचय या पते के प्रमाणपत्र के रूप में इस्तेमाल होने वाले आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि दस्तावेजों को लेकर दुविधा की स्थिति बन गई है। लोगों में भ्रम है कि अब इन दस्तावेजों में संशोधन के लिए फिर से कतार लगानी पड़ेगी, लेकिन मंडलायुक्त डॉ. आशीष कुमार गोयल का स्पष्ट तौर पर कहना है कि लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। पैन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक एकाउंट, मार्कशीट, सर्टिफिकेट, पासपोर्ट, राशन कार्ड, भवन-भूमि संबंधी अभिलेख, लाइसेंस या सरकार की ओर से जारी अन्य किसी भी दस्तावेजों में संशोधन कराने की जरूरत नहीं है। शासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि पुराने सभी तरह के दस्तावेज बिना किसी संशोधन के मान्य होंगे। इसलिए लोगों को ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें