फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता कर्फ्यू का अधिवक्ता संगठनों ने किया समर्थन

विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
\n\nप्रयागराज। कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर रविवार को आयोजित जनता कर्फ्यू का विभिन्न अधिवक्ता संगठनों ने समर्थन किया है। हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश पांडे नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमरेंद्र नाथ सिंह ने वकीलों से अपील की है कि वह आत्म संयम का परिचय देते हुए रविवार 22 मार्च को अपने घरों में ही रहे तथा वायरस के संक्रमण को बढ़ने से रोकने में योगदान दें इसी क्रम में मुख्य स्थाई अधिवक्ता विकास चंद त्रिपाठी ने भी पत्र जारी कर सभी सरकारी वकीलों से जनता कर्फ्यू में सहयोग प्रदान करने की अपील की है उन्होंने कहा है कि सभी अधिवक्ता अपने परिवार सहित घरों पर ही रहे और अपने परिचितों रिश्तेदारों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें ताकि करो ना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए उठाए जा रहे कदमों को सफल बनाया जा सके।\nजिला शासकीय अधिवक्ता गुलाबचंद अग्रहरी ने अपने अधीन समस्त सहायक जिला शासकीय अधिवक्ताओं को प्रधानमंत्री के आवाहन पर 22 मार्च रविवार को जनता कर्फ्यू को देखते हुए पालन करने का निर्देश दिया है उन्होंने लोगों से कहा है कि वे अपने घरों में रहें और निर्देशों का पालन करें तथा उन्होंने शासकीय अधिवक्ताओं के परिजन परिचितों और इस मित्रों को भी घरों में रहने के लिए आग्रह किया है\n जिला अधिवक्ता संघ के मंत्री राकेश कुमार दुबे ने अधिवक्ताओ को रविवार 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के आवाहन के लिए प्रेरित करते हुए सभी से आग्रह किया है कि प्रधानमंत्री के संदेश को जन-जन में प्रसारित करें और अपने घरों में रहकर इसका पालन करें तथा 5:30 बजे कर्मचारियों के लिए करतल ध्वनि से या घंटी बजाकर उनका अभिवादन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें