फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के दिन युवती को पता चला कि होने वाला दूल्हा है रेप का आरोपी और उसकी पुलिस कर रही तलाश, फिर...

Fri, 28 May 2021 09:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • रेप के आरोपी से ही शादी करने पर अड़ गई युवती, खुला बिजली का तार पकड़कर किया जान देने का प्रयास 
विज्ञापन
bride
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सराय इनायत थाना क्षेत्र के एक गांव में थाना क्षेत्र के ही एक गांव से बृहस्पतिवार को बारात आनी थी। वर और वधू पक्ष के लोग विवाह की सारी तैयारी कर चुके थे और दोनों पक्ष के रिश्तेदार भी आ गए थे। इसके पहले कि लड़के वाले बारात लेकर आते लड़की वालों पता चला कि जिस युवक से वह अपनी लड़की की शादी कर रहे हैं उसके खिलाफ उसकी सगी भाभी ने चार माह पहले रेप का मुकदमा दर्ज कराया है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है तो उनके पैरोंतले से जमीन खिसक गई । उन्होंने रेप के आरोपी के साथ अपनी लड़की की शादी करने से मना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

bride
इधर लड़की को जब पता चला तो वह उसी लड़के से शादी करने की जिद पर अड़ गई। लड़की मानने को तैयार नहीं हुई और जान देने के इरादे से घर में लगा बिजली का तार पकड़ लिया। तार में दौड़ रहे करंट के झटके से लड़की अचेत हो गई। आनन फानन में परिजन उसे हनुमानगंज के एक निजी अस्पताल ले गए जहां इलाज के बाद उसकी जान बच सकी। सूचना पर इलाकाई पुलिस अस्पताल पहुंच गई और पूछताछ करने लगी तो लड़की के परिजन पुलिस वालों से ही उलझ गए। इसके पहले कि मामला बढ़ता पुलिस वाले वापस चले गए। देर शाम लड़की की हालत में सुधार होने के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें