फोटो कैप्शन: मृतक जीत कुमार बिंद की फाइल फोटो।
थाना क्षेत्र के बघौरा गांव निवासी जीत कुमार बिंद (42) की बृहस्पतिवार सुबह अचानक पेट में तेज दर्द शुरू हुआ। दोपहर में परिजन उन्हें एक झोलाछाप चिकित्सक के पास ले गए, जहां इंजेक्शन लगाने के बाद उनकी हालत और बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांडा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मौत की सूचना मिलते ही पत्नी, पुत्र राजा बाबू व आशीष, पुत्री बबिता सहित अन्य परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के भाई लालजी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शहर भेज दिया।
परिजनों ने बताया कि जीत कुमार बिंद दिल्ली में एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे और करीब एक माह पहले बेटी की शादी की तैयारी के सिलसिले में घर लौटे थे।