फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: आरओ प्लांट में काम कर रहे युवक की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड नंबर तीन निवासी अभिजीत सिंह (30) की आरओ प्लांट में करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। आरोप है कि संचालक शव को अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन



अभिजीत सिंह पुत्र अभिमन्यु सिंह निवासी सेन नगर शंकरगढ़, नगर के ही एक गेस्ट हाउस में लगे आरओ प्लांट में काम करता था। मृतक की पत्नी पूनम सिंह ने थाने में देते हुए आरोप लगाया है कि प्लांट संचालक की लापरवाही से मेरे पति को करंट लगा। करंट लगने और मौत की सूचना मुझे नहीं दी गई। मृतक के पिता का आरोप है कि उनके बेटे को अस्पताल ले जाने में देरी की गई। मृत्यु होने बाद में उसे शिवराजपुर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद आरओ संचालक शव को अस्पताल में छोड़कर भाग गया। अभिजीत के तीन बच्चों में दो बेटी एक बेटा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें