फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सउदी अरब कमाने गए युवक की मौत

Thu, 17 Apr 2025 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
करमा/घूरपुर। साल भर पहले सऊदी अरब कमाने गए करमा निवासी युवक की मौत हो गई। पत्नी ने सऊदी अरब में युवक के मालिक पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


घूरपुर थाना क्षेत्र के करमा बाजार निवासी हकीमुल्ला का पुत्र शहजादे मुंबई के एक एजेंट रेहान के मार्फत 15 सितंबर 2022 को सऊदी अरब गया था। शहजादे की पत्नी फरजाना के अनुसार विगत माह से ना तो उसके पति का फोन आया और ना ही पैसे भेजे। फरजाना के अनुसार आरोपी कफील (मलिक) से सात अप्रैल 2025 को फोन पर बात की तो उसने बताया कि तुम्हारे पति ने फंदा लगाकर जान दे दी है।
विज्ञापन

शौहर की मौत की खबर पर फरजाना और उसकी तीनों बच्चियों का रो-रोकर बुरा हाल है। फरजाना ने भारत सरकार को पत्र भेज कर अपने पति की मौत की जांच करने की मांग की है। परिजनों ने बताया कुछ दिन पहले युवक ने अपने कमरे की रील बनाकर डाली थीं। रील में कमरे की छत पर साफ देखा गया कोई चुल्ला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें