करनाईपुर क्षेत्र के भवानापुर गांव का मृतक सुजीत कुमार की फाइल फोटो
तालाब में मछलियों को चारा देने गए सुजीत कुमार (30) पुत्र लाल की डूबकर मौत हो गई। तालाब में रुमाल तैरता देख पत्नी ने शोर मचाकर लोगों को बुलाया। इसके बाद युवक का शव बाहर निकाला गया।
बहरिया थाना क्षेत्र के भवानापुर गांव में घर से करीब 500 मीटर दूर स्थित महाजन के तालाब में मछलियों को चारा डालने गए एक युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी उजाला ने पुलिस को लिखित सूचना दी।
मंगलवार सुबह करीब दस बजे सुजीत कुमार (30) पुत्र लाल जी तालाब में मछलियों को चारा देने गए थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चले गए, जिससे वह बाहर नहीं निकल सके। काफी देर तक वापस न लौटने पर पत्नी उजाला देवी उसकी तलाश करते हुए तालाब के पास पहुंची, जहां पति का रुमाल तैरता दिखाई दिया। मृतक तीन भाइयों में दूसरे स्थान पर था।