फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: टीजीटी परीक्षा देकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Fri, 05 Jun 2026 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फूलपुर में मृतक जौनपुर के नीरज कुमार की फाइल फोटो।
विज्ञापन
टीजीटी परीक्षा देकर घर लौट रहे एक युवक की वृहस्पतिवार दोपहर सड़क हादसे में मौत हो गई। बाबूगंज स्थित यादव चौराहे पर साइकिल सवार किशोरी को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। गंभीर रूप से घायल युवक को सीएचसी फूलपुर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक की पहचान नीरज कुमार सरोज (37) पुत्र लालबहादुर सरोज निवासी कुरनी चिरैया का पूरा, थाना मछलीशहर, जौनपुर के रूप में हुई है। नीरज टीजीटी परीक्षा देकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे।
दोपहर करीब डेढ़ बजे वह फूलपुर कोतवाली क्षेत्र की इफको पुलिस चौकी के बाबूगंज स्थित यादव चौराहे पर पहुंचे थे, तभी अचानक साइकिल सवार किशोरी सामने आ गई। उसे बचाने के प्रयास में नीरज अपनी बाइक पर से नियंत्रण खो बैठे और सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर पहुंचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही इफको चौकी प्रभारी ऋतेश उपाध्याय मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें