प्रतापपुर के सेमरी गाँव मृतक अमित पटेल की फाइल फोटो।
प्रतापपुर–वारी मार्ग पर शनिवार रात शादी में सजावट का सामान लेने जा रहे युवक को बरातियों से भरी बस ने रौंद दिया।रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया।
सरायममरेज थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी देवेंद्र पटेल का बेटा अमित पटेल (22) डेकोरेशन का काम करता था। शनिवार को क्षेत्र के ग्रामसभा मुहीउद्दीनपुर के मजरा खुथहना गांव में अतर सिंह यादव की बेटी की शादी थी। जहां वह सजावट की तैयारी में जुटा हुआ था। रात करीब आठ बजे अमित कुछ और सजावट का सामान लेने अपनी बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान छतौना गांव के पास पेट्रोल पंप के करीब बरातियों से भरी बस ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से पहले उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर फिर स्वरूपरानी अस्पताल प्रयागराज रेफर ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर, पुलिस दुर्घटना में शामिल निजी बस को कब्जे में लेकर चालक की तलाश में जुट गई है।
प्रतापपुर के सेमरी गाँव मृतक अमित पटेल की फाइल फोटो।